योगी आदित्यनाथ ने साबरमती रिपोर्ट को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया
लखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म साबरमती रिपोर्ट को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि साबरमती रिपोर्ट एक सच को देशवासियों को सामने लाने की कोशिश करने वाली फिल्म है। अपनी कला के माध्यम से राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन किया गया है। उन सभी लोगों को जो सच पर पर्दा डालने और देश के खिलाफ षड्यंत्र करने का काम करते हैं, उनको इस फिल्म ने जवाब दिया है।
सत्य को छुपाने वालों को एक्सपोज़ किए जाने की ज़रूरत
उन्होंने कहा, अयोध्या से वापस गुजरात जाने के दौरान गोधरा में जो हुआ था, उस सच्चाई को दबाने का हर स्तर पर प्रयास हुआ है। सत्य को छुपाने वालों को एक्सपोज़ किए जाने की ज़रूरत है। ये साबरमती रिपोर्ट से शुरू हुआ है। राजनैतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए अक्सर अलग अलग ज़िम्मेदार स्तंभों के ज़रिये होते रहे हैं। देश की जनता को सच जानने का अधिकार है। साबरमती रिपोर्ट ने फ़िल्म के माध्यम से वास्तविकता को देश के सामने लाने का काम किया है। हर देशवासी को साबरमती रिपोर्ट देखनी चाहिए। मैंने आज ये फ़िल्म देखी। मैं रामभक्तों के प्रति श्रद्धांजलि देता हूं।बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म को लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्रांत मेसी, राशी खन्ना, रिद्धी डोगरा और बरखा सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ