सिहोरा बवाल का वीडियो आया सामने, डंडे-तलवार लेकर घर पर हमला
जबलपुर। के सिहोरा में मंदिर और मस्जिद के बीच लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर जमकर पत्थरबाजी हुई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें असमाजिक तत्वों ने घरों में जमकर आतंक मचाया. आरोपी डंडे और तलवार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घरों में आगजनी, दहशत में बुजुर्ग महिलाएं
जबलपुर के सिहोरा में असमाजिक तत्वों ने लोगों ने घरों में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. उपद्रवियों को देखकर बुजुर्ग महिलाएं दहशत में दिखी. हाथ में डंडे और तलवार लेकर उपद्रवी आतंक मचाते हुए दिखाई दिए. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लोगों ने कहा कि इस विवाद में दोनों ही पक्षों का नुकसान हुआ है. जब भी लड़ाई होती है, परेशान आम आदमी ही होता है।
इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिहोरा इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिहोरा इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और अफवाहों को फैलान से बचें।
संसद में गिरा महिला आरक्षण बिल: भाजपा का देशभर में महा-विरोध प्रदर्शन
तेंदूखेड़ा में बड़ा हादसा: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लिफ्ट टूटने से मची चीख-पुकार
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: शुकदेव मुनि द्वार को चौड़ा करने का काम शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
भोपाल से इंदौर तक गर्मी के तीखे तेवर, 19 अप्रैल से मिल सकती है थोड़ी राहत
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: भोजशाला सुनवाई में नए इंटरविनर का आवेदन हुआ निरस्त