ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत पर पाकिस्तान को लग सकता है 128 करोड़ रुपये झटक
ICC Champions Trophy 2025: भारत की जीत हो और पाकिस्तान खुश हो, ऐसा संभव तब तक नहीं है, जब तक की उसका कोई फायदा न हो। अधिकतर समय तो भारत या भारत से जुड़े लोगों के फायदे से उसे दुख होता है, लेकिन आज यह दर्द इस लेवल का हो सकता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। जी हां, भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, जिसकी संभावना अधिक है तो पाकिस्तान टीम, क्रिकेट बोर्ड ही नहीं, फैंस भी निराशा में डूब जाएंगे।
दरअसल, भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब होती है तो टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला दुबई में ही खेला जाएगा। यानी मेजबान होते हुए भी पाकिस्तान को फाइनल की मेजबानी करने से बेदखल होना पड़ेगा। वह अपनी ही मेजबानी वाले टूर्नामेंट में मेहमान बन जाएगा। पाकिस्तानी 128 करोड़ रुपये की भारी कीमत में बना गद्दाफी स्टेडियम सूना ही रह जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के जीतने पर पाकिस्तान के पास फाइनल की मेजाबनी होगी, जो 9 मार्च को शेड्यूल है।
दूसरी ओर, नॉकआउट मैचों में हमेशा ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी जाती है। इस बार भारतीय टीम 2023 में अपने घर पर हुए विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 151 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 84 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और भारत ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा 10 मैच बिना परिणाम के रहे हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी और अन्य आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा है। दोनों टीमों के बीच 18 आईसीसी वनडे मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 7 में जीत हासिल की है।
आईसीसी नॉकआउट राउंड में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले कड़े रहे हैं। दोनों टीमों ने नॉकआउट मुकाबलों में 4-4 बार जीत हासिल की है, लेकिन हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लगातार तीन नॉकआउट मैचों में हराया है। भारतीय टीम के लिए यह आंकड़ा चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि 2011 के वर्ल्ड कप के बाद से भारत को आईसीसी नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई जीत नहीं मिली है।
उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी
Digvijaya Singh ने तोड़ी सौगंध? मंच पर दिखे राहुल गांधी के साथ
British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई