CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
दिल्ली: नीट मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) का आंदोलन लगातार गर्माया हुआ है। इस बीच, जंतर-मंतर पर आधी रात को एक फूड डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। मुंबई के निवासी अनुज रावत ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर उसका अग्रिम भुगतान किया और निर्देश दिया कि इसे प्रदर्शन में मौजूद किसी भी जरूरतमंद को दे दिया जाए। डिलीवरी पार्टनर ने मोबाइल स्क्रीन पर ऑर्डर की जानकारी दिखाते हुए भोजन वितरित किया। इस पहल की नेटिजन्स ने जमकर सराहना की और इसे इंसानियत की मिसाल बताया।
अनुशासनहीनता पर सीजेपी का कड़ा कदम: प्रवक्ता विजेता दहिया बर्खास्त
आंदोलन के दौरान बाहर जाकर बर्गर खाना पार्टी प्रवक्ता विजेता दहिया को भारी पड़ गया। सीजेपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रवक्ता पद और अन्य सभी ज़िम्मेदारियों से हटा दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि जब पुलिस लाठीचार्ज में कार्यकर्ता ज़ख्मी हो रहे थे, तब ऐसा गैर-जिम्मेदाराना रवैया पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध है। सीजेपी ने स्पष्ट किया कि संगठन के मूल्यों से समझौता करने वाले आचरण को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अस्पतालों में भर्ती जख्मी छात्र और पुलिसकर्मी
संसद मार्च के दौरान हुई झड़प में घायल हुए प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों का उपचार दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, लगभग 110 विद्यार्थियों और 40 पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए लाया गया था। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीमों ने सिर की गंभीर चोटों, हाथ-पैर में फ्रैक्चर और घावों का इलाज किया। कई घायलों के शरीर पर डंडों के गहरे निशान और कटे के टांके लगाए गए हैं।
जेएनयू परिसर में फूटा छात्रों का गुस्सा, निकाला आक्रोश मार्च
जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने मंगलवार रात बराक हॉस्टल से गंगा ढाबा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। छात्र नेताओं का दावा है कि पुलिसिया कार्रवाई में एक हजार से अधिक छात्र घायल हुए हैं।
उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा, नौ प्राथमिकियां दर्ज
प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों पर कथित हमले और पुलिसकर्मियों को खदेड़ने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। उपद्रव, सरकारी काम में बाधा डालने और हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस अब तक नौ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उज्जैन में बी प्राक ने जमाया भक्ति का रंग, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Heavy Rain Alert: भोपाल के सभी स्कूलों में छुट्टी, नर्सरी से 12वीं तक लागू आदेश
महाकाल के दरबार में आस्था का जनसैलाब, भस्म आरती के लिए 2:30 बजे खुले पट
कांवड़ यात्रा में CM योगी का बड़ा संदेश, पुष्पवर्षा के जरिए 2027 की तैयारी?
यूपी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, विपक्ष बोला- जनता 2027 में देगी जवाब
ट्रॉला और ईको वैन की भीषण टक्कर, धार में गुजरात के छह लोगों की मौत
सिलतरा पुलिस की बड़ी सफलता, 8 साल से फरार आरोपी को दो मामलों में पकड़ा
अदाणी पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत से हड़कंप, कीचड़ में मिला शव; परिजनों ने किया प्रदर्शन
नशीली गोलियों की तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार; 70 हजार रुपये नकद जब्त