होली में मस्ती के दौरान तालाब में डूबा युवक
इंदौर । होली के दौरान तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ होली खेलते खेलते तालाब में नहाने चला गया था। मामला इंदौर के पिपलियापाला तालाब का है। इंदौर के भंवरकुआ इलाके में स्थित पिपलियापाला तालाब में सोमवार को युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। कुछ देर बाद वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई तो आसपास के लोगों ने आकर उसे निकाला। तब तक युवक पानी में बहुत अंदर जा चुका था। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें युवक सोनिया गांधी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया। इस दौरान गहराई में जाने से युवक डूब गया। उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाव के लिए मदद मांगी लेकिन वह काफी अंदर चला गया। बाद में उसे निकालकर साथी निजी अस्पताल लेकर गए।
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी