युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: परिजनों ने जताई आशंका
हाथरस । सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से भारी सनसनी फैल गई और मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव मई निवासी 40 वर्षीय अनीश पुत्र रसूल मुहम्मद कल शाम घर से कहकर निकले थे कि जल्द लौट कर आ रहा हूं लेकिन आज सुबह उनका शव एक दुकान के पास पड़ा मिलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार के अनुसार अनीश ने शुक्रवार रात को घर से निकलते समय जल्द लौटने की बात कही थी। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। अगली सुबह जब उसका शव गांव की एक दुकान के पास मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़