मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत...
जशपुर। जिले के कोरवा जनजाति के एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने दोनों कोरवा युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें बुरी तरह घायल होने पर एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक जयकुमार राम बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम लमदरहा का निवासी था। युवक अपने दोस्त के साथ जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लमदरहा के जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान दोनों कोरवा युवकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया और दूसरे ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना