योगी सरकार का नजूल संपत्ति बिल लाएगा भूचाल: बीजेपी सांसद
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार के नजूल संपत्ति बिल को कैसरगंज से बीजेपी सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि किस मंशा से ये विधेयक लाया गया है। एक लाइन में पूछा जाए तो इस कदम से यूपी में भूचाल आ जाएगा। गोंडा शहर 70 फीसदी नजूल की जमीन पर बसा है। ऐसा ही आगरा, अयोध्या आदि का हाल है।
बृजभूषण ने कहा कि शायद योगी सरकार को यह नहीं पता है कि कितने लोग नजूल की जमीन पर रह रहे हैं। सरकार बस यह बताया गया है कि नजूल की जमीन पर कुछ भू-माफिया और बड़े लोगों का कब्जा है और उससे मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने जनभावना को समझा और इस नजूल संपत्ति बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया। पूर्व बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि बड़े-बड़े मंदिर भी नजूल की जमीन पर बने हैं। इस तरीके से तो एक नहीं हजारों मंदिर टूटेंगे। गोंडा शहर तो 70फीसदी नजूल की जमीन पर बसा है। आगरा, अयोध्या जैसे शहरों का भी यही हाल है।
बता दें कि पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने यह बात सौभागपुर में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस को थोड़ी सी सीट ज्यादा मिल गई हैं, लेकिन यह राहुल जी की काबिलियत पर नहीं मिली हैं, कुछ समीकरण ऐसे बने तो मिली। अखिलेश जी को कांग्रेस से हटा दीजिए तो राहुल गांधी कितने बड़े योद्धा हैं सबको पता है। जो खुद बैसाखी पर टिके हुए हैं, वह आज चक्रव्यूह तोड़ने की बात कर रहे हैं। यह लोग मुगालते में हैं। इन्होंने ही कहा था कि हिंदू हिंसक होता है। आने वाले समय में यह बड़ा मुद्दा बनेगा। हिंदू हिंसक नहीं हो सकता, ये बात राहुल जी के वामपंथी साथी लिखकर उन्हें देते हैं।
गौरतलब है कि योगी सरकार नजूल संपत्ति पर नए बिल को लेकर घिर गई है। इसका बिल यूपी विधानसभा में तो पास हो गया था, लेकिन अगले ही दिन विधान परिषद में अटक गया। अटका भी सिर्फ विपक्ष के कारण ही नहीं, बल्कि खुद बीजेपी विधायकों ने भी इसका विरोध किया था। अब इस बिल को प्रवर समिति के पास भेजा गया है। अब प्रवर समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई फैसला हो सकेगा।
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह