विधानसभा सत्र में योगी सरकार पेश कर सकती है अनुपूरक बजट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आगामी मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश करने वाली है। 29 जुलाई से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून क्षेत्र में प्रदेश सरकार 2024 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बजट के माध्यम से प्रदेश सरकार प्रयागराज कुंभ की तैयारी के लिए पैसे का आवंटन करेगी, उसके साथ ही प्रदेश की सरकार अलग-अलग विभागों की जरूरी परियोजनाओं को भी पूरा करने के लिए जरूरी धनराशि आवंटित करेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुपूरक बजट का आकार बहुत बड़ा नहीं होने वाला है पर ये बजट सरकार की कई प्रमुख योजनाओं और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाला होने पर वाला है। ये बजट आगामी जनवरी में होने वाले प्रयागराज के कुंभ पर अधिक फोकस करते हुए उसके लिए एक धनराशि आवंटित करने वाला है, इसके साथ ही सरकार के अन्य प्राथमिकताओं पर भी फोकस करेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेगा. प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विधानसभा सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्य, अध्यादेशों, अधिसूचनाओ, नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके बाद सदन में 2 अगस्त तक चर्चाएं और विधाई कार्य होंगे। इस वर्ष फरवरी में यूपी सरकार ने 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। मूल बजट आने के बाद इस साल का या पहले अनुपूरक बजट होने वाला है। सरकार का संकेत मिलते ही उत्तर प्रदेश के वित्त विभाग में अनुपूरक बजट लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर