भोजशाला में पूजा और नमाज एक साथ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
धार। मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी के मौके पर पूजा और नमाज दोनों हुई. 23 जनवरी को सूर्योदय होते ही यहां पूजा शुरू हुई. इस पूजा में शामिल होने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. वहीं, दोपहर 1 बजे से मुस्लिम पक्ष ने नमाज अदा करनी भी शुरू की. इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन मौके पर तैनात रहा।
भोजशाला पहुंची विशाल शोभायात्रा
23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के मौके पर भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. वहीं, दोपहर करीब 12 बजे विशाल शोभायात्रा भोजशाला पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन के लिए लंबी कतार लगाई।
सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
भोजशाला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इंदौर संभागायुक्त और ग्रामीण रेंज आईजी भी भोजशाला में मौजूद हैं और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
भोजशाला में पूजा और नमाज के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की हुई है।
दर्शन के दौरान एक व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसे समय रहते स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा स्ट्रेचर से भोजशाला के बाहर लाया गया।
वहीं, भीड़ के बीच से उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा