महिला के 30 टुकड़े करके फ्रीज में भरे और हत्यारा हुआ फरार
बेंगलुरु। बेंगलुरु में 29 साल की एक महिला का 30 टुकड़ों में बंटा शव फ्रिज में पड़ा मिला है। यह महिला मूल रूप से बिहार की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की तो यह मामला सामने आया। लड़की की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार रहने की वाली यह महिला करीब 4-5 महीने पहले ही शिफ्ट हुई थी।महालक्ष्मी के पति मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। वह एक आश्रम में काम करते हैं। आपसी झगड़े की वजह से दोनों अलग रहते थे। पुलिस ने बताया हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन, पुलिस को संदेह है कि यह हत्या करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने बताया, ‘व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा लगता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।’ उन्होंने आगे बताया कि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अपनी जांच शुरू कर दी। कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया, ‘शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।’ महालक्ष्मी मल्लेश्वरम में रहती थी और पास की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती थी, लेकिन वह पिछले दो सप्ताह से काम पर नहीं गई थी।
पिनराई विजयन की संपत्ति को लेकर खुलासा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ पेश
एलपीजी की कमी के बीच मैकेनिक की अनोखी जुगाड़ चर्चा में
भारत में बाल मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ
युजवेंद्र चहल का नया अवतार, फिटनेस पर पूरा फोकस
सरगुजा में नकली गोल्ड से ठगी का बड़ा मामला
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम