अचानक क्यों रुकी थी Welcome to The Jungle की शूटिंग
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म Welcome to the Jungle की शूटिंग रुकने की खबर से फैंस काफी निराश हो गए थे। बताया जा रहा था कि फिल्म में कई कलाकारों की फीस अभी पे नहीं की गई है जिसके कारण शूटिंग रुक गई थी। मगर ताजा अपडेट्स में असली वजह का खुलासा हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इसका कनेक्शन कश्मिर में हुए आतंकी हमले से है।
पहलगाम हमले की वजह से रुकी शूटिंग?
वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण रोकी गई है। यह हमला 22 अप्रैल 2025 को हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए, ज्यादातर पर्यटक। फिल्म का अगला शेड्यूल कश्मीर में होना था, जिसमें हेलिकॉप्टर, 250 से ज्यादा घोड़े और घुड़सवार, और 1200 जूनियर आर्टिस्ट शामिल थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से मेकर्स ने पहलगाम में शूटिंग कैंसिल कर दी। अब शूटिंग बारिश के बाद किसी दूसरी लोकेशन पर होगी।
पैसे की दिक्कत नहीं, सुरक्षा थी वजह
पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग फाइनेंशियल दिक्कतों और एक्टर्स के बकाया पेमेंट्स के कारण रुकी है। लेकिन एक सूत्र ने साफ किया कि मुख्य वजह पहलगाम का हमला है। सूत्र ने बताया, “फिल्म का 70% शूट पूरा हो चुका है। बाकी 30% कश्मीर में होना था, लेकिन हमले की वजह से प्लान टल गया। सब कुछ ट्रैक पर है, और 34 एक्टर्स उत्साहित हैं। बारिश के बाद नई लोकेशन पर शूटिंग शुरू होगी।”
वेलकम टू द जंगल की स्टारकास्ट
वेलकम टू द जंगल वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकु शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, और यशपाल शर्मा जैसे सितारे हैं। फिल्म की लीडिंग लेडीज़ में रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, और वृहि कोडवारा शामिल हैं।
फिल्म का बैकग्राउंड
फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी, और इसे 20 दिसंबर 2024 को रिलीज करने की योजना थी। लेकिन अगस्त 2024 के बाद से ज्यादा प्रोग्रेस नहीं हुआ। पिछले छह महीनों में दो-तीन शेड्यूल कैंसिल हुए, जिससे एक्टर्स और क्रू कन्फ्यूज हो गए। कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि मेकर्स ने एक्टर्स और क्रू के पेमेंट्स नहीं किए, जिससे दिक्कतें बढ़ीं। हालांकि, डायरेक्टर अहमद खान ने पिछले साल अगस्त में साफ किया था कि फिल्म शेल्व्ड नहीं हुई और अक्टूबर में इंटरनेशनल शेड्यूल शुरू होगा।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम