कानपुर में भाजपा कब करेगी टिकट की घोषणा?
कानपुर लोकसभा सीट में चौथे चरण का चुनाव प्रत्याशी की घोषणा को लंबा खींच सकता है। इसका कारण पार्टी की परंपरा है। हमेशा खींचतान में फंसी रहने वाली कानपुर लोकसभा सीट पर ज्यादातर प्रत्याशी की घोषणा नामांकन के ठीक पहले होती रही है।
पार्टी में इस समय आधा दर्जन दावेदारों के नाम चर्चा में हैं और इन नेताओं का आवागमन इस समय दिल्ली बढ़ चुका है।
कानपुर बुंदेलखंड में मात्र कानपुर लोकसभा सीट ही बची है जहां भाजपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सामान्य तौर पर नामांकन के कुछ समय पहले प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली पार्टी ने इस बार अपनी परिपाटी बदली है और आचार संहिता लागू होने से पहले ही 10 में से नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
कानपुर में चौथे चरण में होगा मतदान
कानपुर का चुनाव चौथे चरण में होने की वजह से माना जा रहा है कि यहां प्रत्याशी की घोषणा अभी लंबी खिंच सकती है। यहां नामांकन 18 अप्रैल से शुरू होगा जिसमें एक माह बाकी है लेकिन दावेदारों के दिल की धड़कन इस समय काफी तेज दौड़ रही है।
यहां दावेदारों में सांसद सत्यदेव पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी तो हैं ही। महापौर चुनाव में टिकट पाते-पाते रह गईं नीतू सिंह का नाम भी चर्चा में है। पूर्व विधायक अजय कपूर के पार्टी से जुड़ने के बाद अब इस दौड़ में उनका नाम भी शामिल किया जाने लगा है।
कानपुर बुंदेलखंड के संसदीय क्षेत्रों के घोषित टिकटों में शामिल न होने की वजह से यहां को लेकर दावेदार कुछ ज्यादा गंभीर हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि थोड़ा सा प्रयास उनको दूसरों से आगे कर सकता है।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये