दिल्ली में रेखा सरकार किन चुनौतियों को करना होगा पार
नई दिल्ली । दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली है। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है। अब उसे जनता से किए वादों को पूरा करना, पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना, शहर के प्रदूषण और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को ठीक करना और यमुना की सफाई करनी होगी। भाजपा सरकार को यह सब काम राजधानी के वित्तीय हालात पर नजर रखते हुए करना होगा। नई सीएम की शीर्ष प्राथमिकताओं में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का अपना वादा पूरा करना होगा। यह पार्टी के घोषणापत्र की एक प्रमुख प्रतिबद्धता थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फरवरी को द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो पहली कैबिनेट बैठक में राशि ट्रांसफर करने का फैसला लिया जाएगा। आप ने पहले ही आर्थिक मदद को लेकर भुगतान पर शक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि वह नई सरकार को जवाबदेह ठहराएंगी। भाजपा के लिए दूसरी चुनौती आप सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना होगा जिसमें 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी का कनेक्शन और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा आदि शामिल हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बेशक भाजपा ने मतदाताओं को आश्वासन दिया था कि उन्हें मिलने वाली कोई भी सुविधा बंद नहीं होगी, लेकिन आप नेताओं ने पार्टी की लॉन्ग टर्म प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं। प्रचार के दौरान, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं को आश्वस्त किया था कि मुफ्त योजनाएं जारी रहेंगी लेकिन इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया जाएगा। आयुष्मान भारत लागू करना भाजपा को दिल्ली में अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम भी लागू करने हैं। भाजपा ने दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का वादा किया है और यह चुनावी मुद्दा भी था। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, साथ ही राज्य सरकार 5 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करती है। आप सरकार ने पहले इसे लागू करने से इनकार कर दिया था। पार्टी ने दावा किया था कि दिल्ली की मौजूदा स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बेहतर है।
कैग रिपोर्ट पेश करना
भाजपा ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में सुधार का भी वादा किया है और इसके कामकाज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राजौरी गार्डन से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि क्लीनिकों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तौर पर रीब्रांड किया जाएगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी। भाजपा ने लगातार आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि उसने वित्तीय अनियमितताओं को छिपाने के लिए जानबूझकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं की।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार