इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, एक के बाद एक 5 धमाके हुए
जकार्ता । इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के उत्तरी किनारे पर एक ज्वालामुखी फटा है। ज्वालामुखी फटने के बाद पिछले 24 घंटों में कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं। रुआंग पर्वत पर विस्फोट के बाद हजारों फीट ऊंची राख की गुबार देखी गई थी। परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया ने रात भर ज्वालामुखी विस्फोट के कारण उत्तरी सुलावेसी के मनाडो में सैम रतुलंगी हवाई अड्डे को बंद कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा गुरुवार शाम तक बंद रहेगा और अब तक नौ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। वहीं बार-बार हो रहे विस्फोट के बाद अधिकारियों ने ज्वालामुखी चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है।बता दें कि साल 2018 में, इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण पहाड़ के कुछ हिस्से समुद्र में गिरने के बाद सुमात्रा और जावा के तटों पर सुनामी आई थी जिसमें 430 लोग मारे गए थे। जिसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने 11 हजार से ज्यादा लोगों को इलाका छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने रुआंग ज्वालामुखी में विस्फोट से बड़े क्षेत्र में राख फैलने के बाद बुधवार को सुनामी का अलर्ट जारी किया। इंडोनेशिया ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने कहा कि सुलावेसी द्वीप के उत्तर में स्थित ज्वालामुखी में बीते 24 घंटे के दौरान कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं।
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित
राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़
सोमवार देर रात जली होली, कई जगह आज भी दहन; चंद्रग्रहण के चलते कल खेलेंगे रंग
उत्तराखंड में मौसम अलर्ट: होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना
खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप
होली पर हाई अलर्ट: अस्पताल सतर्क, कल ओपीडी बंद; मेट्रो-बिजली को लेकर भी आदेश जारी