उत्तर पुलिस ने मुठभेड़ में ई-रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद । थाना उत्तर पुलिस ने रात बेंदी की पुलिया के पास एक ई-रिक्शा चोर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय के पैर में गोली लगी और उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का ई-रिक्शा, तमंचा और कारतूस बरामद किए। एसपी सिटी के अनुसार, मोहल्ला चिश्ती नगर निवासी इमरान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पड़ोसी वकील का ई-रिक्शा चला रहा था। दो दिसंबर को ई-रिक्शा में तीन सवारियों ने चनौरा के पास उसे चोरी कर लिया। जांच में आरोपी शिवा और दो अन्य का नाम सामने आया। शनिवार रात सूचना मिली कि वे चोरी का ई-रिक्शा बेचने आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। मुठभेड़ में शिवा घायल हुआ, जबकि उसके दो साथी अंधेरे में फरार हो गए। एसपी ने बताया कि आरोपी पर आसपास के जिलों में चोरी, गैंगस्टर समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त