शिवाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में माइक बंद करने पर हंगामा
तहसीलदार के प्रतिमा के सामने माफी मांगने पर शांत हुआ विवाद
भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार दोपहर लिंक रोड नंबर-1 पर छत्रपति शिवाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम के दौरान टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत द्वारा साउंड सिस्टम का माइक बंद कराने की बात को लेकर हंगामा हो गया। इससे गुस्साए लोग शिवाजी की प्रतिमा के सामने ही धरने पर बैठ गए। बाद में टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत के प्रतिमा के सामने ही माफी मांगने के बाद विवाद शांत हो गया। बीजेपी पार्षद पप्पू विलास घाड़गे ने बताया, रेडक्रॉस अस्पताल के पास चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित है। यहां 19 फरवरी को जन्मोत्सव कार्यक्रम करते हैं। बुधवार को भी कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान तहसीलदार आए और साउंड सिस्टम-टेंट हटा दिया। गुस्साए लोगो ने धरना देते हुए तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरु कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। वहीं तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगो को समझाइश देते हुए प्रतिमा के सामने माफी मांगी। इसके बाद विवाद शांत हो गया। मामले में तहसीलदार ने कहा कि साउंड सिस्टम या कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। मैं सिर्फ साउंड सिस्टम बंद करने को कहा था। समाजजनों को कोई गलतफहमी हो गई थी। मेरा गलत उद्देश्य नहीं था। समाजजनों के कहने पर मैंने शिवाजी महाराज से माफी भी मांग ली।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब