यूपी पुलिस को मिले 37 नए एडिशनल एसपी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार आईएएस आईपीएस के तबादले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे 37 पुलिस अधिकारियों को एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नति मिल गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 37 पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 2007 के एक और 2008 के 36 पुलिस अधिकारी शामिल है। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार और विजय आनंद समेत 37 अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है।
डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बनने वालों में नितिन कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। नितिन कुमार सिंह 2007 बैच के अधिकारी है। इसके साथ ही 2008 बैच के सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह, श्वेताभ पांडेय और आलोक मिश्रा भी डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोट हो गए हैं। साथ ही 2008 बैच के ही अकमल खां, अतुल कुमार चौबे, राजेश कुमार सिंह, सानिव कुमार सिन्हा, सुमित शुक्ला, राजेश तिवारी, अंशुमान मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह यादव, अब्दुल कादिर, अनूप सिंह का भी एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोशन हो गया है।
इसके अलावा 2008 बैच के अरविंद कुमार वर्मा, वंदना सिंह, राजेश कुमार यादव, अर्चना सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, अर्चना सिंह, पूनम सिरोही और अतुल कुमार यादव का भी प्रमोशन हो गया है। इसी तरह सुधीर कुमार, हिमांशु गौरव, प्रभात कुमार, नरेश कुमार, विजय आनंद, सुशील कुमार गंगा प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, महेश कुमार रुक्मणि वर्मा और ममता कुरील को डिप्टी एसपी से प्रमोट कर एडिशनल एसपी बना दिया है। बीते दिनों मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग की विभागीय प्रोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक हुई थी। इसमें एएसपी के रिक्त पदों के लिए पुलिस उपाधीक्षकों के नामों पर चर्चा हुई थी। वरिष्ठता के क्रम में 37 डिप्टी एसपी को एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नति करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद