रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी कर फरार हुआ अज्ञात व्यक्ति
मथुरा। यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने मां का ध्यान भटकाने के बाद उसके सात महीने के बच्चे को किडनैप कर लिया। इस पर महिला ने जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है।
राजकीय रेलवे पुलिस मथुरा के थाना प्रभारी समर सिंह ने कहा कि आगरा की रहने वाली सुनीता रेलवे स्टेशन के पास मजदूरी करती है। पुलिस ने बताया कि सुबह जब वो अपने बच्चे को पिलाने के लिए चबूतरे पर दूध गर्म कर रही थी। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और बोला कि बच्चे को इतना गर्म दूध मत पिलाओ। फिर उसने बच्चे को अपने हाथों में ले लिया और जब महिला सामान पैक करके एक बैग में रखने लगी तो वह आदमी बच्चे को लेकर गायब हो गया। महिला ने जीआरपी से उस व्यक्ति और बच्चे की तलाश करने का प्रयास किया। पुलिस उनका पता नहीं लगा पायी।
पुलिस के मुताबिक जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सफेद टी-शर्ट और पैंट पहना व्यक्ति बच्चे के साथ रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर जाता दिखा। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मासूम बच्चे की चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां 2022 में एक मासूम बच्चा चोरी हुआ था जिसे बाद में बरामद कर लिया था। फिलहाल जीआरपी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक की तलाश में जुटी है।
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन