आरबीएल बैंक में यूएई के एमिरेट्स एनबीडी ने किया 26,850 करोड़ का निवेश
नई दिल्ली। भारत के बैंकिंग क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील होने जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे बड़े बैंक एमिरेट्स एनबीडी ने आरबीएल बैंक में लगभग 26,850 करोड़ रुपए (3 अरब डॉलर) निवेश कर 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। यह निवेश 280 रुपए प्रति शेयर के भाव से किया जाएगा। यह सौदा प्रेफरेंशियल इश्यू के माध्यम से पूरा किया जाएगा, जिसके बाद एमिरेट्स एनबीडी शेष भारतीय शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए अनिवार्य ओपन ऑफर लाएगा। इस डील को आरबीएल बैंक और एमिरेट्स एनबीडी दोनों के निदेशक मंडलों ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, अंतिम रूप से यह डील भारतीय रिज़र्व बैंक, सेबी, शेयरधारकों और अन्य नियामकीय संस्थाओं की मंजूरी पर निर्भर करेगी। आरबीएल बैंक ने इस सौदे को लेकर 12 नवंबर 2025 को एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाई है। बैंक को उम्मीद है कि सभी मंजूरियाँ मिलने के बाद यह डील 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगी। इस समझौते के तहत भारत में एमिरेट्स एनबीडी की मौजूदा शाखाओं का आरबीएल बैंक में विलय किया जाएगा। इससे आरबीएल का कैपिटल बेस मजबूत होगा, लोन देने की क्षमता बढ़ेगी और दीर्घकालिक विकास योजनाओं को समर्थन मिलेगा।
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव