शहडोल में दो दिवसीय केयर ऑफ न्यूबोर्न प्रशिक्षण आयोजित
शहडोल । नवजातों के समुचित उपचार को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता डॉ.जी.बी. रामटेके (इंटेरवेंसनल कार्डियोलॉजिस्ट) ने कहा कि जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशुओं की सामान्य और आवश्यकता होने पर आकस्मिक देखभाल सही तरीके से की जाए तो उनमें होने वाले ह्रदय समेत अन्य गंभीर रोगों की पहचान आसानी से की जा सकती है। उन्होंने नवजात शिशुओं में जन्मजात होने वाली ह्रदय संबंधित विकृति की पहचान और उचित उपचार के लिए उचित स्थान पर भेजने के संबंध में बड़े ही सरल तरीके से बिस्तार में बताया। डॉक्टर रामटेके ने कहा कि भविष्य में इस तरह के होने वाले प्रशिक्षणों से प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसर द्वारा नवजात शिशुओं की प्रसव के समय होने वाली मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से डॉ.जी.एस. परिहार सिविल सर्जन जिला अस्पताल द्वारा किया गया, तत्पश्चात वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार रावत (पूर्व विभागाध्यक्ष मेडिकल कॉलेज सागर), डॉ.उमेश नामदेव (सीनियर शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ.निशांत प्रभाकर (विभागअध्यक्ष मेडिकल कॉलेज, शहडोल) डॉ.स्वेतलीना (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर शिशु रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज, शहडोल) द्वारा जिले के विभिन्न प्रसव केंद्रों एवं नवजात शिशुओं के उपचार हेतु उपलब्ध विभिन्न इकाइयों (एन.आई.सी.यू ., एस. एन.सी. यू.एवं एन.बी.एस.यू ) पर कार्यरत चिकिसकों एवं नर्सिगऑफिसर को, प्रशिक्षण के अलग अलग माध्यमों का प्रयोग करते हुए कौशल आधारित प्रशिक्षण बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम डॉ साबिर खान (अस्पताल प्रबंधक मेडीकल कॉलेज), विकास द्विवेदी, विनोद (डीपीएम) एवं इंडिया हेल्थ एवं एक्शन ट्रस्ट की राज्य तथा जिला स्तरीय टीम के सदस्य उपस्थित थे।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध