120 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस की तबादल सूची तैयार!
भोपाल । राज्य शासन में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा समेत भारतीय वन सेवा के अफसरों के थोकबंद तबादले की तैयारी है। करीब 120 से ज्यादा आईएएस एवं आईपीएस अफसरों के तबादले पर चर्चा हो चुकी है।
आदेश कभी भी जारी हो सकते है। तबादलों में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, 5 संभागायुक्त, 37 कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी भी बदले जाना है। इसी तरह पुलिस महकमे में भी एडीजी से लेकर आईजी, रेंज आईजी, करीब 35 जिलों के एसपी एवं अन्य अधिकारी बदले जाना है। इनमें भोपाल एवं इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी बदले जा सकते हैं। दोनों शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली व्यवस्था लागू होने के बाद अब नए पुलिस आयुक्त पदस्थ होंगे। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रशासन व्यवस्था में कसावट लाने के लिए नई सिरे से प्रशासनिक जमावट करने के पक्ष में है। अफसरों के तबादलों को लेकर अभी विस्तार से चर्चा होना है। खबर है कि जिन अफसरों को बदला जाना है, उनकी सूची तैयार है। जिसे मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद जारी किया जा सकता है। शनिवार देर शाम मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के बाद अब करीब दो दर्जन से ज्यादा विभागों के प्रमुख सचिव एवं अपर मुख्य सचिवों को भी बदला जा सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग में भी कुछ अफसरों को बदले जाने की संभावना है। विभागाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। आबकारी महकमे में भी प्रुमख अफसर बदले जाएंगे।
पीएचक्यू में भी बड़ा बदलाव
पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव होना है। जिसमें प्रशासन, इंटेलीजेंट, एसटीएफ, स्पेशल ब्रांच समेत अन्य बिंग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश, आईजी एवं अन्य अफसरों को बदला जा सकता है। आधा दर्जन करीब रेंज आईजी प्रभावित हो सकते हैं।
संभागायुक्त भी बदले जाएंगे
मैदानी अफसरों में कलेक्टरों के अलावा 5 संभागायुक्त, जिनमें बड़े संभाग भी शामिल हैं, के आयुक्त बदले जाने हैं। साथ ही प्रमुख नगर निगम, जिला पंचायतों में पदस्थ सीईओ को भी बदले जाने की संभावना है।
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई