प्रशिक्षु रेलवे अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात, मिला मार्गदर्शन
लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक दल ने अतिरिक्त महानिदेशक संजय त्रिपाठी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे इन युवा अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश जैसे गतिशील और घनी आबादी वाले राज्य में आर्थिक विकास को गति देने, क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाने और समावेशी विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि वे नवाचार को अपनाएं और उभरती हुई तकनीकों का उपयोग करके यात्री सेवाओं, सुरक्षा और संपूर्ण रेलवे प्रणाली की दक्षता को बेहतर बनाएं।
उन्होंने अधिकारियों को अपने करियर में ईमानदारी, पेशेवर प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना से अपने कर्तव्य का पालन करने पर जोर दिया। अतिरिक्त महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने बताया कि यह भेंट परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रही।
संकाय सदस्यों ने मुख्यमंत्री को उनके बहुमूल्य समय और उत्साहवर्धक मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। यह संवाद भारतीय रेलवे के इन भावी अधिकारियों की पेशेवर यात्रा की शुरुआत में एक प्रेरक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान के डीन शिशिर सोमवंशी, कोर्स निदेशक अम्बर प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही