मऊ में दर्दनाक हादसा, एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत
मऊ|मऊ जिले के घोसी कोतवाली के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
कैसे हुआ हादसा
मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) बृहस्पतिवार की रात घोसी स्थित निजी अस्पताल में दोस्त को खाना पहुंचाने गए थे। दोस्त की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती थी।
बोलेरो की टक्कर से 20 मीटर दूर जा गिरे बाइक सवार
तीनों एक ही बाइक से खाना पहुंचाकर घर लौट रहे थे। अभी जामडीह के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सहित 20 मीटर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया।
तीनों युवतों ती मौत से गांव में पसरा मातम
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो को सीज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर