पर्यटन मंत्री लोधी ने विभागीय समीक्षा बैठक ली
भोपाल : पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली। मंत्री लोधी ने राम वन गमन पथ, विभिन्न लोक जैसे रामराजा लोक, देवी लोक के विकास कार्यों की जानकारी ली।
मंत्री लोधी को 20 से 26 फरवरी तक आयोजित खजुराहो महोत्सव तथा विक्रमोत्सव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की एवं विभागीय बजट एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति के लिये त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत किये जाने एवं विभागान्तर्गत नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मंत्री लोधी ने कहा कि प्रदेश की बहुआयामी कला, संस्कृति एवं इतिहास पर आधारित ऑडियो बुक एवं ई-बुक तैयार कर नागरिकों को उपलब्ध कराया जाये। जिससे वे प्रदेश की विशाल सांस्कृतिक परम्पराओं को जान सकें। बैठक में प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले—90% किसान कर्ज में डूबे
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख