आज की यंग जेनरेशन हमसे कहीं ज्यादा स्मार्ट, कुशलता से करती है काम
मुंबई। अभिनेता और लेखक अतुल कुलकर्णी अपनी अदाकारी और मजबूत स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए जाने जाते हैं, वह ‘बंदिश बैंडिट्स’ के सीजन-2 में नजर अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। सीरीज में उनके साथ ऋत्विक भौमिक, तमन्ना शर्मा, यशस्विनी दयामा और रोहन गुरबक्सानी जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं।
अतुल ने एक साक्षात्कार में नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव साझा किए और उनकी तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि कैसे यंग एक्टर्स का आत्मविश्वास और तेज़ सोच आज के समय में इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित हो रही है। अतुल ने कहा कि आज की यंग जेनरेशन हमसे कहीं ज्यादा स्मार्ट है। वे काम को जल्दी और कुशलता से कर लेते हैं, जो हमें पहले मुश्किल लगता था। हमारी जेनरेशन में एक इंफीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स था लेकिन यंग जेनरेशन में जो इक्वलिटी कॉम्प्लेक्स है, वो उन्हें खास बनाता है। वे अपनी सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
अतुल ने ‘बंदिश बैंडिट्स’ के पहले सीजन के अनुभव के बारे में बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते सीजन-1 को ठीक से प्रमोट नहीं कर सकते थे, लेकिन अब सीजन-2 के प्रमोशन में काफी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया मुझे बहुत पसंद है। यह दर्शकों को हमारी मेहनत और तैयारी के बारे में बताने का मौका देती है। अतुल ने स्वीकार किया कि नई पीढ़ी से सीखने की जरूरत है। उन्होंने उनका आत्मविश्वास और काम करने का तरीका प्रेरणादायक है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सच कहूं, मैं खुद को भी सलाह नहीं देता। यंग एक्टर्स के साथ काम करते हुए मैं ज्यादा सीखता हूं, लेकिन सेट पर ऋत्विक बहुत सलाह देता है, और उसकी सलाह सुन-सुनकर मैं थक चुका हूं। ‘बंदिश बैंडिट्स’ का सीजन-1 अपनी कहानी और म्यूजिक के लिए काफी सराहा गया था। सीजन-2 के साथ, दर्शकों को नए ट्विस्ट, दमदार परफॉर्मेंस और म्यूजिकल ट्रीट का इंतजार है। अतुल कुलकर्णी और यंग कास्ट के बीच की केमिस्ट्री इस सीजन को और खास बना सकती है।
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप