सुकमा में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे अमानवीय और खोखली नक्सली विचारधारा से निराश थे।उन्होंने शनिवार शाम पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है।अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार, तीनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे जिला पुलिस के नक्सलियों के पुनर्वास अभियान से प्रभावित हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप