फिल्म 'सवी: अ ब्लडी हाउसवाइफ' का टीजर हुआ आउट
दिव्या खोलसा, अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म 'सवी: अ ब्लडी हाउसवाइफ' का टीजर सामने आ गया है. इस फिल्म को अभिनय दे ने डायरेक्ट किया है. मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है.
'सवी: अ ब्लडी हाउसवाइफ' का टीजर देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है. फिल्म के टीजर में अभी सिर्फ दिव्या खोसला की ही झलक दिखाई गई है. फिल्म में अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे क्या भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक कैसा है. इसके बारे में अभी नहीं बताया गया है.
टीजर में दिव्या खोसला कर रही हैं कंफेशन
टीजर की शुरुआत दिव्या खोसला से होती है, जो एक कैमरा ऑन करने के बाद एक टेबल के सामने बैठी होती हैं और लाइट जलाती है. दिव्या खोसला के चेहरे पर कुछ चोट के निशान हैं. दिव्या कहती हैं, 'यह मेरा कंफेशन है. अगले तीन दिनों में मैं इंग्लैंड की सबसे खतरनाक जेल ब्रेक करने जा रही हूं. 38 सीसीटीवी कैमरा, 75 आर्म गार्ड्स और 427 कैदियों के बीच में से अकेले ही मुझे ये करना होगा. मेरे पास और कोई रास्ता....''
टीजर में मजबूर नजर आ रही हैं दिव्या खोसला
टीजर में हम आगे देख सकते हैं कि इस बीच एक बच्चे की आवाज आती है, जो कह रहा है, 'मां भूख लगी है.' फिर दिव्या रुंधे गले से कहती हैं, 'आ रही हूं बच्चे.' फिर एक लंबी सांस लेते हुए दिव्या एक बार फिर से कैमरे की तरफ देखती हैं और कहती हैं, ''मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है.'' इसके बाद दिव्या लाइट बंद करती हैं और वहां से उठकर चली जाती है.
कुछ दिन पहले मोशन पोस्टर हुआ था जारी
बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था. इस पोस्टर में पहले एक महिला को हाथ में ग्रॉसरी बैग लिए हुए देखा जाता है, इसके बाद अगले ही पल इस महिला के हाथ में एक बंदूक होती है. इस पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'कभी-कभी अपीरियंस धोखा दे सकती है!'
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स