फिल्म गेम चेंजर का टीजर जल्द होगा लॉन्च
मुंबई । अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर का टीजर लॉन्च करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने दो शानदार फोटो शेयर की, जिसमें वह ब्लू रंग की ड्रेस में जलपरी की तरह दिख रही हैं।
कियारा के इस लुक को देखकर उनके फैंस पूरी तरह से रोमांचित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कितनी खूबसूरत हैं आप, जबकि दूसरे ने कहा, टीजर का इंतजार है, और तीसरे ने लिखा, अब इंतजार नहीं होता है। कियारा ने पोस्ट में कैप्शन दिया, गेम चेंजर का टीजर कल आ रहा है। कियारा की आगामी फिल्म गेम चेंजर शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित है, जिसमें दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राम चरण फिल्म में एक आईएएस अधिकारी के रूप में दिखेंगे, जो भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ संघर्ष करता है और निष्पक्ष चुनावों की वकालत करता है।
फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरीश ने किया है, और इसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। एक्शन कोरियोग्राफी अनबरीव ने की है, जबकि डांस कोरियोग्राफी प्रभु देवा, गणेश आचार्य, प्रेम रक्षित, बॉस्को मार्टिस, जॉनी और सैंडी द्वारा की गई है। निर्माताओं ने पहले ही फिल्म के दो गाने रा माचा माचा और जरगांडी रिलीज कर दिए हैं, और अब सभी की नजरें फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर पर हैं।
एक करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म का टीजर लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम में स्टार कास्ट और निर्माता दिल राजू की मौजूदगी में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 2019 की हिट फिल्म वॉर का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आए थे। वॉर 2 में कियारा का किरदार भी फैंस के लिए काफी रोमांचक रहेगा। बता दें कि गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कियारा आडवाणी को ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर के साथ वॉर 2 में भी देखा जाएगा।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर