केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर की सेवा समाप्त की
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व ट्रेनी अफसर पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया। उनके खिलाफ ये एक्शन आईएएस (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत लिया गया है।
पूजा 2023 बैच की ट्रेनी आईएएस थीं। उन्हें यूपीएससी-2022 में 841वीं रैंक मिली थी। वे जून 2024 से ट्रेनिंग कर रही थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने रिजर्वेशन का फायदा उठाने के लिए सिविल सर्विस एग्जाम 2022 में शामिल होने के लिए खुद से जुड़ी गलत जानकारी दी थी। यूपीएससी ने अपनी जांच में पूजा को दोषी पाया। इसके बाद 31 जुलाई को पूजा का सिलेक्शन रद्द किया गया। पूजा पर उम्र, माता-पिता की गलत जानकारी, पहचान बदलकर तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेस का एग्जाम देने का आरोप था। सिलेक्शन रद्द होने के बाद पूजा का पद छिन गया। उन पर भविष्य में यूपीएससी का कोई एग्जाम देने पर रोक है।
इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की
सचिन तेंदुलकर ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं
अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बढ़ी चर्चा
MP में नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का झांसा देकर 30 लाख ठगे
Berasia में 2 साल से खुदी सड़कें, देरी पर भड़का गुस्सा
Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में बड़ा घोटाला
किसान का 84 क्विंटल बकाया धान खरीदने के निर्देश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती, फायर स्टेशनों की कमी पर चिंता
Mauganj में संबल योजना में ‘मौत का मुनाफा’, गरीबों के हक पर डाका