शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। जिले के थाना सिटी कोतवाली में एक पीड़िता ने आरोपी लोकेश देवांगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी लोकेश देवांगन (38 वर्ष), जो रामपुर वार्ड, धमतरी का निवासी है, ने 20 अगस्त 2022 से 16 नवंबर 2022 तक उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया और शादी करने का वादा किया। बाद में, जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी का पता लगाया, पूछताछ की और आरोपी ने जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में सउनि. संतोषी नेताम, मआर. अनिता सिंह, आर. शशिकांत नायक, और भूनेश्वर त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।
चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
एयरस्ट्राइक में अली लारीजानी को निशाना बनाने का दावा
छत्तीसगढ़ में अजीब चोरी, सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
जहां ढेर हुआ कुख्यात नक्सली बासवराजू, वहीं जवानों ने बनाया कैंप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल