महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले गए आरोपी ने किया दुष्कर्म
आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के एक गांव में शुक्रवार को 21 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। युवती का शव नग्न अवस्था में एपुरुपालम गांव के सीताराम पुरम इलाके में रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा मिला था। अब इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।बापटला के एसपी वकुल जिंदल ने कहा, 'चिराला ग्रामीण थाने की सीमा में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 जून को हुई थी। जांच में पता चला है कि नशे में धुत दो आरोपियों ने युवती को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।'अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता की सूचना और अन्य गवाहों की गवाही के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
गौरतलब है, एक युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दरअसल, लड़कियों के हाई स्कूल के पास झाड़ियों में 21 वर्षीय एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला था। पुलिस ने कहा था कि उन्हें संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल