'थामा' की जोरदार शुरुआत, 'कांतारा-2' और 'सनी संस्कारी' की कमाई रही फीकी
मुंबई: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' सिनेमाघरों में लग चुकी है। ओपनिंग डे पर इसने अच्छी शुरुआत की है। 'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई है। इसी के साथ रिलीज हुई कम बजट की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'कांतारा 2' की चमक कम नहीं हुई है। जानिए कल मंगलवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?
'थामा'
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'थामा' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। पहले दिन फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन जुटाकर शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह कमाई शानदार है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी हैं।
'एक दीवाने की दीवानियत'
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी दिवाली के त्योहार पर फैंस के बीच पहुंची। 'थामा' के साथ टकराव और फिर पहले से लगी 'कांतारा-2' जैसी फिल्म की मौजूदगी में भी इस फिल्म ने अपना दम दिखाया है। मंगलवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है। इस हिसाब से इसकी शुरुआत उम्दा रही है।
'कांतारा चैप्टर 1'
21 अक्तूबर को दो नई फिल्मों की दस्तक के बावजूद ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' पर असर नहीं पड़ा है। यह फिल्म अब भी धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार को भी इसने डबल डिजिट में कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार कल 20वें दिन इसने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 547.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
इसके अलावा वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिलम की चमक अब पूरी तरह गुम हो गई है। कल दिवाली पर भी यह खास कमाई नहीं कर पाई है और टिकट खिड़की से अब विदा लेने की कगार पर है। कल मंगलवार को 20वें दिन इसने सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कलेक्शन अब करीब 59.80 करोड़ रुपये हो गया है।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण