Thalpathy Vijay की फिल्म GOAT यूके में एडवांस बुकिंग के लिए उपलब्ध
थलापित विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर है! उनकी आगामी फिल्म गोट (GOAT) की अग्रिम बुकिंग 6 अगस्त 2024 की रात से यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता और उम्मीदों को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि टिकट की बुकिंग शुरू होते ही तेजी से बिक जाएंगे। पिछले काफी वक्त से भारतीय फिल्मों का बिजनेस देश के साथ- साथ विदेशों में भी बढ़ा है। हिंदी और तेलुगु मूवीज को नॉर्थ अमेरिका में खूब प्यार मिलता है, तो वहीं तमिल फिल्मों को यूनाइटेड किंगडम में पसंद किया जाता है।
लियो से आगे निकलेगी गोट
थलापित विजय की पिछली फिल्म लियो: ब्लडी स्वीट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। ओवरसीज भी फिल्म ने जबरजस्त कमाई की थी। लियो पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 145 करोड़ रुपये कमाए थे।
गोट के ट्रोलर ने मचाया धमाल
गोट के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है और अब जब बुकिंग शुरू होने जा रही है, तो फैंस के बीच फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ गया है। थलापित विजय, जो कि अपने दमदार अभिनय और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में एक नए और रोमांचक अवतार में नजर आएंगे।
यूके में बढ़ सकते हैं शोज
फिल्म निर्माताओं ने आज रात बुकिंग शुरू करने का फैसला लिया है ताकि फैंस समय से पहले ही अपनी सीटें सुरक्षित कर सकें। यूके के सिनेमाघरों में इस फिल्म की मांग को देखते हुए अतिरिक्त शो भी जोड़े जाने की संभावना है।
फिर छाएंगे थलापित विजय
थलापित विजय की पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं और 'GOAT' से भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। ये फिल्म न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है, जो विजय की अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को और भी बढ़ा देगी।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज