मामूली विवाद पर किशोर ने कर दी हेड कॉन्स्टेबल पिता की हत्या
बुलंदशहर । यूपी के बुलंदशहर में मामूली विवाद में एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे। पुलिस का कहना है कि पिता ने बेटे को कार की चाबी नहीं दी थी। इसी बात पर उसने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।
सूत्रों के अनुसार यह घटना बुलंदशहर की एक कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक हेड कॉन्स्टेबल पावर कॉरपोरेशन में तैनात थे। घटना से पहले पिता और पुत्र के बीच कार की चाबी पर कहासुनी हुई थी। सर्कल ऑफिसर शंकर प्रसाद ने कहा कि हेड कॉन्स्टेबल का बेटा उनसे कार की चाबी मांग रहा था। पिता ने चाबी देने से मना कर दिया जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर बेटे ने रसोई से चाकू उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पिता बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें नोएडा रेफर कर दिया। फिर परिजन उन्हें नोएडा के लिए लेकर निकले। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल के परिजनों में कोहराम मच गया। इलाके के लोग भी घटना से हैरान हैं। बेटे द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने किशोर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग के पॉवर कार्पोरेशन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल का उनके बेटे से विवाद हुआ था। पुत्र ने पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पिता की मौत हो घई। इस विवाद का कारण प्रथम दृष्टया परिजनों के द्वारा बताया गया कि बेटा पिता से गाड़ी की चाबी मांग रहा था। उसी दौरान वाद-विवाद हो गया।
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में सनसनी: टॉपर बेटे ने परिवार की हत्या, 12 घंटे तक शवों के बीच बैठा रहा