Tech Mahindra के तिमाही नतीजे: मुनाफा हुआ 2 गुना बढ़ा
महिंद्रा की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। कंपनी ने इन नतीजों में अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जानकारी दी है। तिमाही नतीजों का असर सोमवार पर शेयर में भी देखने को मिलेगा। आइए, जानते हैं कि इस चालू कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी रही।
कैसा है कंपनी की वित्तीय स्थिति
आईटी सर्विस देने वाली टेक महिंद्र ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि सितंबर तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट दो गुना से ज्यादा बढ़कर 1,250 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 493.9 करोड़ रुपये था।
इस तिमाही कंपनी का रेवेन्यू भी 3.49 फीसदी बढ़कर 13,313.2 करोड़ रुपये हो गया। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में यह 12,863.9 करोड़ रुपये था।
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी के अनुसार कंपनी के अन्य इनकम में 4,502 मिलियन रुपये का लाभ शामिल है। यह लाभ एसेट की बिक्री से हुआ है। कंपनी ने फ्रीहोल्ड भूमि और उससे संबंधित इमारतों के साथ-साथ फर्नीचर और फिक्स्चर को बेचकर 5,350 मिलियन रुपये जुटाए हैं।
प्रोजेक्ट फोर्टियस का हो गया अनावरण
टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी ने इस साल अप्रैल में प्रोजेक्ट फोर्टियस का अनावरण किया। इस प्रोजेक्ट के जरिये कंपनी आने वाले तीन साल में 15 प्रतिशत ऑपरेटिंग मार्जिन हासिल करने की प्लानिंग कर रहा है।
कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि
टेक महिंद्रा का मुख्यालय पुणे में स्थित है। कंपनी ने बताया कि उसनें समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 6,653 कर्मचारियों तो जोड़ा है। इसके बाद कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,54,273 हो गई।
टेक महिंद्रा के शेयरों का हाल
पिछले कारोबारी सत्र में टेक महिंद्रा के शेयर बीएसई पर 0.68 फीसदी गिरकर 1,688 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। अगर कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में शेयर ने 43.77 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इस साल अप्रैल से लेकर अभी तक कंपनी के शेयर 41.18 फीसदी चढ़े हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित