सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का टीजर हुआ रिलीज
सोनू सूद हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। लंबे वक्त से उनकी अपकमिंग फिल्म फतेह (Fateh) की चर्चा जोरो-शोरों से चल रही है। इस बीच फतेह का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है।
फिल्म के इस टीजर में सोनू सूद हिंसक रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल (Animal) की याद आने वाली है। ऐसे में आइए एक नजर सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फतेह के इस लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं।
फतेह का रौंगटे खड़ा करने वाला टीजर रिलीज
शुक्रवार को मेकर्स की तरफ से ये जानकारी दी थी कि शनिवार यानी आज फतेह का टीजर रिलीज किया गया है। घोषणा के अनुसार तय समय पर सोनू सूद की इस मूवी की टीजर रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 41 सेकंड के फिल्म के इस टीजर में सोनू खून खराबे करते हुए दिख रहे हैं।
एक्टर पर 50 मर्डर का इल्जाम है। बंदूकों से अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए वह दुश्मनों का सफाया करते दिख रहे हैं। दूसरी ओर आपको जैकलीन फर्नांडिस की झलक भी इसमें देखने को मिलेगी, जो डरी और सहमी हुई सी लग रही हैं।
कुल मिलाकर कहा जाए तो फतेह का ये टीजर काफी शानदार है। इसके देखने के बाद फैंस की एक्साइमेंट काफी बढ़ गई है और वे बड़ी बेसब्री से फतेह की रिलीज का इंतजार करने लगे हैं।
एनिमल की तरह फतेह का हिंसक कंटेंट
बीते साल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस मूवी में मार-काट का स्तिर काफी ऊपर दिखाया गया, जिसके वजह से इस सेंसर बोर्ड की तरफ से हिंसक कंटेंट का हवाला देते हुए A सर्टिफिकेट दिया था। फतेह की टीजर देखने से ये कहा जा सकता है कि सोनू सूद की फिल्म भी हिंसक कंटेंट वाली हो सकती है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे