आयुष शर्मा की रुसलान का टीजर जारी
मुंबई । एक बार फिर बालीवुड के दबंग सलमान खान के जीजा जी एक्टर आयुष शर्मा फुल ऑफ एक्शन मोड के साथ पर्दे पर एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का टीजर सामने आ गया है। करण ललित बुटानी के निर्देशन और राधामोहन के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जो इसी साल 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।रुसलान के टीजर में आयुष शर्मा गिटार के साथ एंट्री करते दिखाई दिए है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक शख्स को खुद को अपने टैलेंट के दम पर साबित करने की कहानी दिखाने वाली है। आयुष शर्मा का कैरेक्टर अपनी बंदूक और गिटार के साथ, किसी जंग की एक सिम्फनी बनाने वाला है। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर रुसलान का टीजर वीडियो शेयर किया है और आयुष शर्मा को उनकी फिल्म के लिए विश किया है। उन्होंने लिखा, ऑल द बेस्ट आयुष। पहले आयुष शर्मा ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर टीजर रिलीज की अनाउंसमेंट की थी। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, हारने का खौफ नहीं है, मेरी गन और गिटार के साथ, बस दुनिया जीतने का जोश है। तूफान की तरह नहीं... तूफ़ान ही हूं मैं। रुस्लान का टीजर 12 मार्च, 2024 को आ रहा है। रुसलान में आयुष शर्मा के साथ जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा और विद्या मालवडे अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे। वहीं जहीर इकबाल का भी खास रोल होगा।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे