हवाई जहाज का तेल ले जा रहा टैंकर पलटा, लोगों में मची तेल लूटने की होड़
सुल्तानपुर । यूपी के सहारनपुर जिले में हवाई जहाज का तेल लेकर जा रहा एक टैंकर पलट गया। इसके बाद आसपास के लोगों में तेल ले जाने की होड़ मच गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह टैंकर लखनऊ से वाराणसी जा रहा था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर लखनऊ से हवाई जहाज का तेल लेकर बनारस जा रहा था। टैंकर जैसे ही लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर पहुंचा तो अलीगंज बस स्टॉप के पास अनियंत्रित हो गया और पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा तेल फैलने लगा।
टैंकर पलटने के बाद हवाई जहाज का तेल लूटने के लिए आसपास के लोगों में होड़ मच गई। किसी ने ड्रम भर लिए तो कोई गैलन में भरकर तेल ले गया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। यह मामला थाना बंधुआ कला क्षेत्र के अलीगंज बाजार का है।
टैंकर को आजमगढ़ जिले का रहने वाला नीरज पुत्र जयराम चला रहा था। नीरज इस घटना में घायल हो गया है। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अलीगंज चौकी इंचार्ज ने तुरंत घायल टैंकर चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल