लखनऊ की RSS संघ शाखा पर पथराव, धमकी देने के बाद युवक फरार
लखनऊ से एक बड़ी खबर है यहां चिनहट इलाके में संघ की शाखा में युवकों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है। शाखा संचालक ने चिनहट कोतवाली में एक नामजद समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवकों ने शाखा न लगने देने की धमकी दी और पथराव किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
छोहरिया माता परिसर में शाम को लगी थी शाखा, पथराव
जानकारी के मुताबिक चिनहट के रहने वाले युवराज प्रजापति छोहरिया माता मंदिर परिसर में रोजाना शाम को 5:30 से 6:30 बजे तक संघ की शाखा लगाते हैं। उनका आरोप है 27 जुलाई को शाम करीब 6 बजे संघ शाखा अपने निर्धारित स्थान पर चल रही थी। तभी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाले साकिब अपने 8-10 युवक साथियों के साथ वहां पर पहुंचा। संघ की शाखा पर ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद सभी स्वयंसेवकों को मां-बहन की गाली देते हुए पथराव किया।
स्वयं सेवकों के विरोध पर युवकों ने दी धमकी
जब वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो साकिब धमकी देने लगा कि संघ की शाखा किसी भी हाल में चलने नहीं देंगे। इसके बाद साकिब वहां से फरार हो गया। घटना के बाद युवराज प्रजापति ने चिनहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
15 साल से लग रही है शाखा, फेंका गया कूड़ा
शाखा संचालक सोमनाथ प्रजापति ने बताया कि यहां पर करीब 15 साल से शाखा लग रही है। जिसको मुख्य शिक्षक युवराज चलाते हैं। 27 जुलाई को इलाके के शाकिब ने शाखा बंद करने की बात कही। विरोध पर साथियों के साथ पथराव किया। वहीं संघ शाखा की जगह पर कूड़ा भी फेंका।आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास बाल शाखा लगती है। जिसमें रोजाना दस से बीस लोग भाग लेते हैं। जिन्हें मुख्य शिक्षक युवराज प्रशिक्षण देते हैं। इसी का विरोध मुस्लिम युवकों ने किया है।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद