खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता कांस्य पदक
भोपाल। 29 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन हानॉवर (जर्मनी) में किया जा रहा है। खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने 25मी. रेपिड फायर पिस्टल मेन व्यक्तिगत इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में चेतन का यह दूसरा पदक है।
विस्तृत परिणाम:-हानॉवर (जर्मनी) में आयोजित इस दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 में 25मी. रेपिड फायर पिस्टल मेन व्यक्तिगत इवेन्ट मे 539- 10 एक्स अंको के साथ कांस्य पदक अर्जित किया। यूक्रेन के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया।
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है। उन्होंने चेतन की इस उपलब्धि को सराहा है। चेतन पहली बार म.प्र. का प्रतिनिधित्व वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 जर्मनी में कर रहे थे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि चेतन हेमंत सप्कल इसी वर्ष खेल अकादमी से जुडे़ थे। प्रतिभा चयन कार्यक्रम के माध्यम से चेतन का चयन अकादमी में हुआ था। मुख्य प्रशिक्षक पी.एन. प्रकाश और सहा.प्रशिक्षक जयवर्धन के मार्गदर्शन में चेतन राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत् है।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा