सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी को लेकर कही बड़ी बात.....
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी की हर कोई उम्मीद कर रही है। कार दुर्घटना के के बाद से वह भी वापसी के लिए बेताब दिखे हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली के बयान ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा है कि वह पंत की टीम में वापसी से काफी उत्साहित हैं। रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए गांगुली ने कहा है कि पंत खुद आईपीएल 2024 एक्शन में वापसी करना चाहते हैं और अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।
गांगुली वापसी को लेकर आश्वस्त
गांगुली ने कहा, यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जाहिर है, उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही लय में लौट आएंगे। काफी समय हो गया है जब वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं, लगभग 17- 18 महीने। उन्होंने वापसी के लिए बहुत मेहनत की है। वह आश्वस्त हैं और दिल्ली कैपिटल्स और भारत के लिए खेलना चाहते हैं। मैं बेहद खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं और उम्मीद है कि वह सीजन में सफल रहेंगे।
मजबूत वापसी करने को तैयार दिल्ली
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिसंबर 2023 में आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मौजूद थे। कार दुर्घटना के बाद से पंत ने वापसी को लेकर बहुत मेहनत की है। उन्होंने फैंस की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए समय-समय पर अपने रिहैब का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में दमदार शुरुआत करने कोशिश करेगी।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद