राजा रघुवंशी को मारने के लिए सोनम ने बनाए थे 5 प्लान
शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शातिर सोनम और उसके साथी सलाखों के पीछे हैं। वहीं, पुलिस की पूछताछ में एक और साजिश का पर्दाफाश हो गया है। सोनम और उसके साथियों ने राजा को मारने के लिए पांचवां प्लान भी बनाया था।
सोनम और उसके साथी हर हाल में राजा को मारना चाहते थे। उन्होंने शादी से पहले तीन बार राजा को मारने की कोशिश की थी। मेघालय में हनीमून के बहाने राजा का कत्ल चौथा प्रयास था, जिसमें वो कामयाब रहे। हालांकि अगर इस बार भी राजा जिंदा बचता तो सोनम ने राज के साथ मिलकर पांचवां प्लान भी तैयार कर लिया था।
क्या था सोनम का पांचवां प्लान?
सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की एक और साजिश रची थी। सोहरा में अगर राजा की हत्या नहीं होती, तो सोनम उसे शिलांग से 80 किलोमीटर दूर डावकी में ले जाने वाली थी। यह क्षेत्र बांग्लादेश सीमा के बेहद करीब है और यहां से उमनगाट नदी बहती है। आरोपियों की साजिश थी कि घूमने के बहाने राजा को वहां ले जाकर हत्या कर देंगे और शव को नदी में फेंक देंगे।
SIT कर रही है पूछताछ
विशेष जांच दल (SIT) ने शुक्रवार को सोनम समेत सभी आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उनके पांचवें प्लान का खुलासा हुआ। मेघालय पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग थानों के लॉक-अप में बंद किया है, जिससे पांचों आरोपी कोई नई कहानी न गढ़ सकें। सोनम रघुवंशी को पुलिस ने ईस्ट खाली हिल्स के सदर पुलिस थाने के महिला सेल में रखा है।
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल