सोनाक्षी सिन्हा का चौंकाने वाला रिएक्शन, जब किरदार का नाम सुनकर डायरेक्टर को सुनाई फटकार
सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर स्टारर आर राजकुमार एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म थी, जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी. उस वक्त फिल्म के गाने से लेकर इसके डायलॉग को भी लोग खूब पसंद कर रहे थे. एक पुराने इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने इस फिल्म से जुड़े मजेदार खुलासे किए थे, जो कि शायद काफी कम लोगों को ही पता होगा. दरअसल, फिल्म में सोनाक्षी को अपना नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था, इसे बदलने के लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले हैं.
प्रभु देवा की डायरेक्शन में बनी आर राजकुमार को लोगों से बहुत प्यार मिला था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने बताया था कि शूटिंग की शुरुआत में किसी को भी किरदारों के नाम नहीं पता था. उन्होंने बताया कि सबसे पहले फिल्म का गाना साड़ी के फॉल सा शूट किया गया था, इसी वजह से किरदारों के नाम का पता नहीं चला. लेकिन एक दिन जब नाम पता चला तो सोनाक्षी ने काफी गुस्सा किया.
नाम बदलने की बहुत कोशिश की
शाहिद ने बताया कि एक दिन वो प्रभु देवा के साथ कमरे में बैठे थे, इतने में सोनाक्षी अंदर आई और चिल्लाने लगी. उस वक्त तक एक्ट्रेस को उनके किरदार का नाम पता चल गया था. शाहिद ने बताया कि वो कमरे में आईं और बोलने लगी कि ये चंदा नाम क्या है, मेरा नाम चंदा क्यों है, प्लीज मेरा नाम बदलकर कुछ और रख दीजिए. हालांकि, चंदा नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया. एक्टर ने बताया कि शुरुआती दिनों में सोनाक्षी ने नाम बदलवाने की बहुत कोशिश की थी.
आखिर क्यों नहीं पसंद था चंदा नाम
इस किस्से के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने बताया कि नाम बदलवाने के लिए उन्होंने शाहिद की भी मदद मांगी थी. जब उनसे चंदा नाम से परेशानी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता कि ये नाम क्यों नहीं पसंद, बस ये नाम अधूरा सा लगता है. सोनाक्षी ने ये भी बताया कि एक वक्त पर उनके किरदार का नाम पूर्णिमा रखने के बारे में भी सोचा जा रहा था, लेकिन आखिर में नाम नहीं बदला गया.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित