समस्याओं का निराकरण तय समय-सीमा में करें : संस्कृति मंत्री लोधी
भोपाल : संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि अधिकारियों को तय समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण करना होगा। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले, यह भी सुनिश्चित करना होगा। मंत्री श्री लोधी गुरुवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र जबेरा जिला दमोह पहुँचे थे।
पर्यटन मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि भारत विकासशील देश है। विकसित भारत का मतलब हर गाँव, हर शहर में जो मूलभूत सुविधाएँ हैं, वो सुविधाएँ सभी को मिले, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएँ सुलझाने अब सरकार खुद आपके द्वार आ रही है। हर अधिकारी अब पूर्ण जिम्मेदारी से शासकीय योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राही तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। मंत्री श्री लोधी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम घाघरी एवं नोहटा में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई