बिहार कोकिला के नाम से मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का निधन
पटना । पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मंगलवार को दिल्ली एम्स में उन्होंने देर शाम को आखिरी सांस ली। सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। मंगलवार को उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। इस खबर ने देशभर में उनके शुभचिंतकों को झकझोर कर रख दिया। शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत अभी हर तरफ बज रहे हैं और इस महापर्व के बीच में उनके देहांत की खबर सुनते ही प्रशंसकों में मायूसी छागयी।
उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था
दिल्ली AIIMS में भर्ती लोक गायिका शारदा सिन्हा को कल शाम से वेंटिलेटर पर रखा गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वो आईसीयू में थीं। 3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन 4 नवंबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से फोन पर बात की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिहार कोकिला के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की थी।
काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ऑन्कोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें काफी समय से खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी, जिसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था। 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने ही बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के बाद उनकी तबीयत स्थिर हुई तो प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।
‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन मचाया धमाल, 100 करोड़ क्लब में एंट्री
अनुराग डोभाल ने दिखाए चोट के निशान, फैंस से मांगी कमबैक की सलाह
वारिस पठान ने ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
अंबेडकर अस्पताल भ्रष्टाचार केस: हाई कोर्ट सख्त, FIR से पहले सुनवाई का अधिकार नहीं
भाजपा की जिला कमेटियों का ऐलान इसी हफ्ते, तीन दिन तक मंथन
नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज, गूंजा ‘जय श्रीराम’
यूपी में मौसम ने दिखाई करवट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश