सिंगापुर की जीआईसी ने आईआरबी इन्फ्रा ट्रस्ट में शेयर बेचे
नई दिल्ली । सिंगापुर के सॉवरेन संपदा कोष जीआईसी ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के शेयर 5,884 करोड़ रुपये में बेच दिए। जीआईसी ने अपने सहयोगियों के माध्यम से आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर बेचा। एनएसई पर उपलब्ध सौदे के आंकड़ों के अनुसार अनाहेरा ने आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के 20.42 करोड़ शेयर बेचे और डेगनहम ने कंपनी के 4.90 करोड़ शेयर बेचे। स्ट्रेटफोर्ड एंड ने भी मुंबई स्थित आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के 1.40 करोड़ शेयर बेच दिए। जीआईसी की तीनों संस्थाओं द्वारा कुल 26.72 करोड़ शेयर बेचे गए। ये शेयर 220.22 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे गए, जिससे सौदे का कुल मूल्य 5,884.27 करोड़ रुपये है।
एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी
आंध्र प्रदेश बस हादसा: रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, PMO का मुआवजा एलान
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
Mamata Banerjee बोलीं- नाम हटने वालों के साथ खड़ी रहेगी TMC
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें