धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
कोरबा । कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंचल में देर शाम से शुरू हुए धार्मिक आयोजन आधी रात तक धूमधाम से चलते रहे। पौराणिक मान्यता के अनुसार आधी रात को ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसी वजह से शहर के मंदिरों में देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। जगह-जगह दही-हांडी प्रतियोगिताएं हुईं और आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
* सप्तदेव मंदिर में हुआ खास आयोजन
कोरबा अंचल के सीतामणी क्षेत्र स्थित सप्तदेव मंदिर में तीन दशक पुरानी परंपरा के तहत जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। यहां विशेष सजावट और श्रीकृष्ण की विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के लिए राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें 10 साल तक के बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे देखने हजारों भक्त पहुंचे।
* दही-हांडी प्रतियोगिता में उमड़ा जन सैलाब
कोरबा अंचल की बाल गोपाल समिति और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं की कई टोलियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं के लिए 11,000, 5,100 और 3,100 रुपए के पुरस्कार रखे गए थे। ग्रामीण अंचलों से भी युवाओं ने आकर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा: अफवाहों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल