शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ीं, मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर परिवाद पर सुनवाई
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व अन्य के विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राज कपूर के कोर्ट में मंगलवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। इसमें मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एक ज्वेलर्स के प्रोपराइटर टीएम कल्याण व कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याण को भी आरोपित बनाया है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दायर किया परिवाद
परिवाद में ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान कलमबाग चौक के निकट जाम करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 11 नवंबर की तिथि तय की गई है। परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि कलमबाग चौक के निकट सात अक्टूबर की शाम छह से आठ बजे के बीच एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन था।
इसके लिए शोरूम के मालिक ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बुलाया था। इसका प्रचार ज्वेलर्स के ब्रांड एंबेस्डर अमिताभ बच्चन कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अनुमति जिलाधिकारी ने दी थी। कलमबाग रोड से काफी लोगों का आना-जाना होता है। कार्यक्रम के कारण कलमबाग रोड व चौक जाम कर दिया गया।
आरोपियों ने जान-बूझकर ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर दिया
आरोप लगाया कि आरोपितों से सोची-समझी साजिश के तहत इस दौरान यहां ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर दिया। जिससे आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ता ने कहा है कि वे भी इस जाम में फंसे रहे। इससे उनके आवश्यक कार्य का नुकसान हुआ और उनकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना उन्होंने काजीमोहम्मदपुर थाना को दी।
इन दिग्गजों के खिलाफ भी मुजफ्फरपुर में दर्ज हो चुका है मुकदमा
संघ प्रमुख मोहन भागवत के द्वार जाति को लेकर दिये गये बयान को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था
बालाजी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वाई सुब्बा रेड्डी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया था
फिल्म स्टार सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव