पूर्वी इंफाल-बिष्णुपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
मणिपुर के पूर्वी इंफाल और बिष्णुपुर जिलों के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। तलाशी के दौरान 11 ग्रेनेड, छह आईईडी, पांच 303 राइफल्स, तीन डेटोनेटर, एक कार्बाइन, एक हैंडगन, विभिन्न प्रकार के बम, गोला-बारूद और चार वॉकी-टॉकी पाए गए।राज्य पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, "पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलासी अभियान चलाया गया।" बता दें कि पूर्वी इंफाल घाटी क्षेत्र में है, जबकि, बिष्णुपुर जिला पहाड़ों में बसा है। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में हाई कैनाल के पास कीनू मैनिंग में तलाशी के दौरान एक एसएमजी कार्बाइन, एक नौ मिमी पिस्तौल, नौ ग्रेनेड, दो स्मोग बम और विभिन्न हथियार बरामद किए गए।एक अन्य अभियान के तहत पूर्वी इंफाल जिले में तलाशी के दौरान पांच 303 राइफल्स, दो 12-बोर बंदूक, तीन भारी मोर्टार, एक नौ मिमी पिस्तौल, विस्फोटक और अन्य चीजें बरामद की गई। असम राइफल्स ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा एक घर को जलाने के प्रयास के बाद अर्धसैनिक बल ने सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस के साथ समन्वय में बुधवार को जिरीबाम में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल